BlogBusinessTravelWorldआस्थाग्रेटर नोएडाटेक्नोलॉजीदिल्ली एनसीआरदुर्घटनानोएडास्पोर्ट्स

दिल्ली के तीनों इंटरस्टेट बसअड्डों से भीड़ होगी खत्म, 45 मिनट से ज्यादा बस रोकी तो देना पड़ेगा 5मिनट पर 350 एक्स्ट्रा चार्ज

दिल्ली के तीनों इंटरस्टेट बसअड्डों से भीड़ होगी खत्म, 45 मिनट से ज्यादा बस रोकी तो देना पड़ेगा 5मिनट पर 350 एक्स्ट्रा चार्ज

एलजी ने कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां, तीनों ही इंटरस्टेट बस अड्डों पर एक नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है जिसमे दिल्ली के तीनों इंटरस्टेट बस अड्डों पर बसों को 25 मिनट से ज्यादा देर रोकने पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। फास्टैग अनिवार्य होगा और स्टैंड फीस केवल फास्ट टैग से वसूली जाएगी। प्राइवेट और सरकारी बसों से समान स्टैंड फीस वसूली जाएगी। नए नियमों से बस अड्डों की क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल होगा।उसके बाद 25 से 30 मिनट पर 50 रुपये, 30 से 35 मिनट पर 200 रुपये, 35 से 40 मिनट पर 250 रुपये, 40 से 45 मिनट पर 300 रुपये और 45 मिनट से अधिक पर हर 5 मिनट के 350 रुपये के हिसाब से एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा और उस पर जीएसटी अलग से देना होगा।इसके अलावा जिन बसों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उन्हें बस अड्डे में एंट्री भी नहीं मिलेगी। स्टैंड फीस भी केवल फास्ट टैग के जरिए ही वसूली जाएगी। इतना ही नहीं, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली प्राइवेट बसों और इंटरस्टेट बसों से एक समान स्टैंड फीस वसूली जाएगी। अभी सरकारी बसों के मुकाबले प्राइवेट बसों से ज्यादा फीस वसूली जाती है।

Related Articles

Back to top button