राष्ट्रीय

महिला सम्मान योजना का ऐलान,18 साल के अधिक उम्र की हर महिला को मिलेंगे 1000 रुपए—– वित्त मंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सोमवार को बजट पेश किया गया है। केजरीवाल सरकार में वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने बजट पेश करते हुए महिला सम्मान योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत केजरीवाल सरकार दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रुपए महीना देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि 2013 में जब हम राजनीति में आए थे, तो उस समय लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था। उस समय नेता आते थे, जाते थे। सरकारें आती-जाती रहती थी। लेकिन लोगों की जिंदगी में सुधार नहीं होता था। महीने की 25 तारीख तक गृहणियों के पैसे खत्म हो जाते थे। उन्हें गुजारे के लिए गहने गिरवी रखने पड़ते थे। आम आदमी का वोट से भरोसा उठ गया था, लेकिन केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए और ईमानदारी और सच्चाई पर भरोसा देकर भारी बहुमत से सरकार बनाई। वित्त मंत्री ने कहा कि इन दिनों में लोगों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं। दिल्ली अपने राम राज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है। आतिशी ने यहां प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग राम राज्य के सपने को साकार करेंगें। हमने 9 साल में दिल्ली में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को फ्री में इलाज मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button