योगी कैबिनेट में 30 में से 29 प्रस्ताव पास, किसानों को बिजली मुफ्त का तोहफा साथ ही…6 जिलों के विकास के लिए बनेगा राज्य राजधानी क्षेत्र
NCR की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र विकसित करेगी सरकार 6 जिलों के विकास के लिए बनेगा राज्य राजधानी क्षेत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कुल 30 प्रस्ताव पेश किए गए थे, जिसमें से 29 प्रस्ताव पास हुए हैं। इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है।बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पत्रकार वार्ता में विभिन्न फैसलों की जानकारी दी। मंत्री एके शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर उप्र में राज्य राजधानी क्षेत्र लखनऊ (एससीआर) को विकसित करने के लिए आए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। छह जिलों को मिलाकर एससीआर बनेगा। इसके लिए लखनऊ से सटे हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिलों का तेजी से विकास होगा।
प्रेस वार्ता में मंत्री शर्मा ने बताया कि मातृभूमि अर्पण योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत देश दुनिया में रहे लोग अपने गांव में कुछ कार्य करा सकेंगे। कॉलेज, सामुदायिक केन्द्र, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम जैसे तमाम केन्द्रों का निर्माण कराया जा सकेगा। इसमें उप्र सरकार 40 फीसदी सहयोग प्रदान करेगी। इसके लिए गए गवर्निंग काउंसिल होगी। काउंसिल के चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे।मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि किसानों के ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली का प्रस्ताव पास हुआ है। 14 लाख 78 हजार किसानों के पम्प की बिजली मुफ्त की गई है। मंत्रिमंडल के इस फैसले से अब किसान मुफ्त में सिंचाई कर सकेंगे
।



