एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत स्वर्णकार समाज ने किया व्रक्षारोपण
राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर "एक पौधा मां के नाम" की अभियान की शुरूआत की.

*दादरी स्वर्णकार समाज ने किया वृक्षारोपण* 
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है ।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत, दादरी स्वर्णकार समाज ने बिसाहडा रोड स्थित, महाकाल मोक्ष धाम पर,भाजपा दादरी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल की उपस्थिति में, वृक्षारोपण किया, जिसमें छायादार और फलदार पौधे लगाए गए, दादरी स्वर्णकार समाज के नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, इनकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है, हम सबको मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।बीते दिनों गर्मी के कारण पूरी दुनिया परेशान थी उसका मुख्य कारण पेड़ो का कम होना ही था इस लिए हम सभी अपने जीवन में जितने हो सके उतने पेड़ लगाने का संकल्प ले इस मौके पर राम कुमार वर्मा, मोहनलाल वर्मा, भुजेंद्र वर्मा, ईश्वर वर्मा,नरेश वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा, नितिन वर्मा, राहुल वर्मा,लकी वर्मा,सुशील वर्मा, दिनेश वर्मा, विनोद प्रजापति, यश वर्मा,अमित जैन,मयंक सिंघल, मुकेश शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे.



