नगर भ्रमण के लिए निकलेगी उज्जैन के महाकाल की पालकी साथ ही निकलेगा महाकाली का अखाड़ा शंखनाद से गूंजेगा कस्बा
शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां डीजे नासिक ढोल सहित बैंड बाजे भी शामिल रहेंगे। शोभायात्रा देखने के लिए और साथ ही पालकी को कंधो पर उठने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़को पर रहेगी ।

नगर भ्रमण के लिए निकलेगी उज्जैन के महाकाल की पालकी साथ ही निकलेगा महाकाली का अखाड़ा शंखनाद से गूंजेगा कस्बा
शशांक अग्रवाल
दादरी —- कस्बा दादरी में 6अक्टूबर की शाम यानी नवरात्रि के चौथे दिन महाकाली की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसको लेकर श्री बांकबिहारी मित्र मण्डल, दादरी ने सभी त्यारियां पूरी कर ली है ।इस शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां डीजे नासिक ढोल सहित बैंड बाजे भी शामिल रहेंगे। शोभायात्रा देखने के लिए और साथ ही पालकी को कंधो पर उठने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़को पर रहेगी । जिसमे सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जायेगा।श्री बांकबिहारी मित्र मण्डल, दादरी समिति के सदस्य अनमोल गोयल ने बताया की भगवान महाकाल की पालकी जो दादरी नगर भ्रमण के लिए उज्जैन से बुलाई गई है।
उसके मुख्य पुजारी यश जयसवाल व उनकी मंडली श्री नागचन्द्रेश्वर भक्त मण्डल, झाँझ डमरू मण्डल उज्जैन मध्य प्रदेश से आयेंगे और दादरी में बाबा की पालकी को नगर भ्रमण के लिए सजाएंगे ,जिसके साथ- साथ भारत की प्रसिद्ध काली जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है मां काली की एक झलक पाने के लिए निकलता है जन सैलाब जी हा बुलंदशहर की महाकाली , श्री महाकाली समिति अखाड़ा जिसके उस्ताद टेनटे गिरी जी महाराज के सानिध्य में ये शोभा यात्रा निकाली जायेगी महाकाली का अखाड़ा और महाकाल कि पालकी की शोभायात्रा दादरी सूरज फार्म से प्रारंभ होकर ,पुरानी अनाज मंडी, से रेलवे रोड होते हुए वापस दुर्गा मंदिर आमका रोड पर पहुंचेगी ।



