ग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरदुर्घटनानोएडाप्रशासनराजनीतिराष्ट्रीयसाहित्य

राहगीर महिला ने स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल के साथ बीच सड़क पर की मारपीट खड़े लोग वीडियो बनाने में लगे

इस मारपीट में लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई जिसे देख कुछ लोगों ने तमाशा देखा, जबकि कुछ लोगों ने दोनों को छुड़ाकर पुलिस को बुलाया. महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला खुशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है।

यूपी के सहारनपुर में एक महिला बीच सड़क RPF की लेडी कॉन्स्टेबल से भिड़ गई. मामूली कहासुनी के बाद महिला ने कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी. इस मारपीट में लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई जिसे देख कुछ लोगों ने तमाशा देखा, जबकि कुछ लोगों ने दोनों को छुड़ाकर पुलिस को बुलाया. महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला खुशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है।राहगीरों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।यूपी के सहारनपुर में एक महिला बीच सड़क आरपीएफ की लेडी कॉन्स्टेबल से भिड़ गई. मामूली कहासुनी के बाद महिला ने कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी. इस मारपीट में लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने बीचबचाव किया और कॉन्स्टेबल को महिला के चंगुल से छुड़ाया

पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां बीते दिन रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक राहगीर महिला ने स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल के साथ बीच सड़क पर मारपीट की. पहले तो महिला ने कॉन्स्टेबल को स्कूटी से नीचे गिराया फिर उसे पीटने लगी. उसने कॉन्स्टेबल के बाल नोच डाले और जमीन पर गिराकर लात-घूंसे चलाए जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने बीचबचाव किया और कॉन्स्टेबल को महिला के चंगुल से छुड़ाया ।

Related Articles

Back to top button