गाजियाबाद में 13 को नहीं पड़ेंगे वोट ,भारत निर्वाचन आयोग ने अचानक से यूपी में उप चुनाव की तारीख बदल दी है।
अब 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को यूपी की 9 विधान सभा सीटों पर वोटिंग होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने अचानक से यूपी में उप चुनाव की तारीख बदल दी है।
अब 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को यूपी की 9 विधान सभा सीटों पर वोटिंग होगी।
मतदान की तिथि अचानक तब बदली गई जब नामांकन की प्रक्रिया काफी पहले पूर्ण हो चुकी है।
नामांकन प्रक्रिया के बाद इतने बड़े पैमाने पर मतदान की तिथि बदलने का चलन नहीं रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी भी लगभग पूरी कर ली थी। नताओं के प्रचार कार्यक्रम के बीच आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव करके इसे अब 20 नवंबर कर दिया है।उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई है। अब 13 की बजाय 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।यूपी में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं।



