दिल्ली– थाना शालीमार गार्डन पर एक युवती के द्वारा एक व्यक्ति उत्तर कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुये एक तहरीर दी गई थी जिस पर तत्काल ही सुसंगत धाराओं मे थाना शालीमार गार्डन पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम मे आज थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा उत्तर कुमार को हिरासत मे लिया गया है । इस पूरे प्रकरण मे पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।
दुष्कर्म के आरोप में उत्तम कुमार हिरासत में हरियाणवी कलाकार उत्तम कुमार के नाम से उत्तर कुमार को जाना जाता है, जो मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्मों में अभिनय करने वाले भारतीय अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं। उन्हें “धाकड़ छोरा” नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने 2004 में आई उनकी फिल्म धाकड़ छोरा से काफी लोकप्रियता हासिल की।