लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुआ धमाका जिसमे 8 लोगो की जान गई 24 से ज्यादा घायल

दिल्ली में 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका हुआ। यह धमाका लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई एक हुंडई आई20 (Hyundai i20) कार में हुआ।
इस धमाके में कम से कम 8 से 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है और कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस बड़े कार धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह से बात कर जानकारी ली है.
साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के मुताबिक, ‘ये धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक कार में हुआ जो धीरे धीरे रेंग रही थी’. यह धमाका शाम करीब 6:55 पर हुआ, जिसके बाद कई गाड़ियों में आग लग गई. इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अयोध्या समेत कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अलग-अलग नेताओं ने अपनी-अपने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू की
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा: “इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ।लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।

वहीं दूसरी ओर धमाके के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा बयान लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है।
पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर x हैंडल पर पोस्ट डालते हुए कहा कि दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जाँच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किये जाएं।
मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।



