आतिशी होंगी केजरीवाल की उत्तराधिकारी, दिल्ली को मिली नई सीएम सस्पेंस खत्म, AAP विधायक दल की बैठक में सभी विधायक एक साथ सहमत
आतिशी होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव स्वीकार किया। आतिशी AAP दिल्ली विधायक दल की नेता चुनी गईं।

आतिशी होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव स्वीकार किया। आतिशी AAP दिल्ली विधायक दल की नेता चुनी गईं।
अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम होंगी. अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा देंगे. विधायक दल की बैठक में ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री यानी आतिशी के नाम पर मुहर लगेगी. अरविंद केजरीवाल के आवास पर मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत सभी आप विधायक और मंत्री मौजूद हैं. अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने मिलने का समय दे दिया है. अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे को एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका तर्क था कि जब तक जनता उन्हें निर्दोष मान लेती, जब तक जनता उन्हें वोट देकर जिता नहीं देती, वे फिर सीएम कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब उनके उस इस्तीफे वाले दांव के बाद दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिलने जा रही है।
आतिशी का जन्म साल 1981 में हुआ. उनके माता-पिता दोनों प्रोफेसर थे. वे पंजाबी और राजपूत मिक्स फैमिली में जन्मी, उनके पिता का नाम विजय सिंह और माता का नाम तृप्ता वाही है. ये दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे. आतिशी का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा यहीं से पूरी की. पूसा रोड, नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा पास की. इसके बाद बैचलर्स की डिग्री के लिए उन्होंने डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एडमिशन लिया. यहां से आतिशी ने हिस्ट्री में बैचलर्स की डिग्री ली.
पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने से पहले आतिशी ने लंबे समय तक एक्टिविस्ट के तौर पर काम किया. उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल गुजारे. वे ऑर्गेनिक फार्मिंग से लेकर बहुत से एजुकेशनल इनीशिएटिव्स के लिए काम करती थी. यहीं उनकी पहली मुलातार आप पार्टी के मेम्बर्स से हुई. इस पार्ट की मेम्बर बनने से पहले आतिशी आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में हिस्ट्री और इंग्लिश पढ़ा चुकी हैं.



