दिल्ली एनसीआरप्रशासन

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा,बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 6 नवजात बच्चों की जलकर मौत 5 अस्पताल में भर्ती

  • राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके स्थित बेबी केयर अस्पताल में शनिवार रात आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अस्पताल में फंसे 11 नवजात बच्चे को बाहर निकाला गया. जिसमें 6 बच्चों की मौत हो चुकी थी बाकी 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.दमकल की टीम ने मौके पर पोहोच कर आग पर काबू कर लिया है.आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. दमकल की टीम का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पाएगा. हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि ब्लास्ट की तेज धमाके के साथ आग लगी है. बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी है.अधिकारीयो का कहना है कि शनिवार रात 11:32 पर विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी. तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू कर लिया गया है केयर सेंटर में रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी आग से फट गए..वही दूसरी ओर स्थानीय विधायक व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे के वक्त अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती थे. जिसमे 6बच्चो की मृत्यु हो चुकी है बाकी 5 बच्चों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Back to top button