BlogGamesग्रेटर नोएडास्पोर्ट्स

भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप, फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया, PM मोदी ने भी टीम इंडिया को दी बधाई

भारत एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने 13साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की चोकर्स का टैग हटाने की कोशिश नाकाम रही. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है.

PM मोदी ने भी टीम इंडिया को दी बधाई।

पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर की जिसमे टीम को बधाई दी और कहा कि यह लम्हा ऐतिहासिक है, यादगार है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी आपके इस प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपने खेल के मैदान में जरूर वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन देश के लिए आपने उनका दिल जीता है। यह टूर्नामेंट एक अलग कारण से भी याद किया जाएगा। टीम इंडिया इस बार एक भी मैच नहीं हारी, यह छोटी बात नहीं है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई।

Related Articles

Back to top button