नही मिलेगा पेट्रोल NO HELMET-NO FULE अभियान शुरू बिना हेलमेट नहीं दिया जाएगा पेट्रोल,,,,,, सीएम योगी
आज की सबसे बड़ी खबर आज से NO HELMET-NO FULE अभियान शुरू बिना हेलमेट नहीं दिया जाएगा पेट्रोल एक महीने तक चलेगा अभियान सीएम योगी ने भी जनता से की अपील पहले हेलमेट, बाद में ईंधन- सीएम योगी

आज से NO HELMET-NO FULE अभियान शुरू
बिना हेलमेट नहीं दिया जाएगा पेट्रोल एक महीने तक चलेगा अभियान सीएम योगी ने भी जनता से की अपील पहले हेलमेट, बाद में ईंधन- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाया है. नए नियम के तहत प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी अगर आप बाइक या स्कूटर से पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पहुंच गए तो आपको तेल लेने से साफ मना कर दिया जाएगा.
*NO HELMET-NO FULE अभियान के शुरू होने से पहले ही मनमानी करते पेट्रोलपम्प मालिक*

हाइटेक सिटी कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 1 में नियम ताक पर रखकर बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को तेल दिया जा रहा है। delta 1 मेट्रो स्टेशन के नीचे बने पेट्रोल पंप पर एक ओर लगा होल्डिंग जिसपर लिखा है कि हेलमेट नही तो पेट्रोल नही इसके बावजूद भी सुबह से ही बिना हेलमेट के पहुंचे बाइक सवार पेट्रोल लेते नजर आएं। यही हाल शहर के दूसरे हिस्से दादरी रघुनंदन पेट्रोल पंप दादरी के रेलवे रोड पर बने पेट्रोल पम्प बाकी यही हाल शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भी देखने को मिला।



