बज चुका चुनावी बिगुल आपके राज्य में कब है लोकसभा चुनाव 2024 : जाने तारीखें, चरण और मुख्य बातें l

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा।
*देश में सात चरणों में चुनाव होंगे *
17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में सात चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी यानी कि नतीजे आएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवां यानि आखिरी चरण का मतदान होगा.
जानिए किस चरण में, कहां होगा मतदान
पहले चरण की वोटिंग: 19 अप्रैल (8 सीट)
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी.
दूसरा चरण: 26 अप्रैल (8 सीट)के लिए डालेंगे वोट
अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी.
तीसरा चरण: 7 मई को (10 सीट) के लिए डालेंगे वोट
भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा.
चौथा चरण (10 राज्यों की 96 सीटों के लिए चुनाव होगा)13 मई को मतदान होगा.
आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
पांचवा चरण (8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा)20 मई को मतदान होगा.
छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रेदश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान होगा.
छठा चरण (7 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा)25 मई को मतदान होगा.
सातवां चरण (8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा)01 जून को मतदान होगा.
बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो से घर जाकर मतदान करवाया जाएगा
लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं, उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा.



