BlogBusinessWorldआस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाटेक्नोलॉजीदिल्ली एनसीआरदुर्घटनानोएडाप्रशासनराजनीतिराष्ट्रीयसाहित्यसाहित्य जगत

महाकुंभ मेले में आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले:खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, AI तकनीक ने रोकी भयानक तबाही 20मिन में आग पर काबू ; मौके पर CM योगी पहुंचे

महाकुंभ मेले में आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले:खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, AI तकनीक ने रोकी भयानक तबाही 20मिन में आग पर काबू ; मौके पर CM योगी पहुंचे

महाकुंभ मेले में आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले:खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, AI तकनीक ने रोकी भयानक तबाही 20मिन में आग पर काबू ; CM योगी पहुंचे

 

अफसरों के मुताबिक, गीता प्रेस की रसोई में शाम 4 बजकर 10 मिनट पर छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। इसके बाद 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थीं, जिन्होंने आग पर एक घंटे में (शाम 5 बजे) काबू पाया। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए। मेला सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।

महाकुंभ में हैं 351 अलग-अलग प्रकार के फायर व्हीकल:चीफ फायर ऑफिसर, महाकुंभ प्रमोद शर्मा ने बताया कि हमारे बेड़े में 351 फायर टेंडर्स हैं. ये अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं. 4 आर्टीकुलेटिंग वाटर टावर (AWT) भी तैनात किए गए हैं जो वीडियो थर्मल इमेजिंग जैसे एडवांस सिस्टम से लैस हैं. इसमें वीडियो थर्मल इमेजिंग कैमरे लगे हैं. इसका इस्तेमाल बहुमंजिला इमारतों में आग लगने पर किया जाता है.घटना स्थल की बात करे तो 5 मिनट में फायर की 10 गाड़ियां पहुंच गईं. स्पेशियली ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप (STRG) के 100 जवान और फायर की छोटी बड़ी 45 फायर टेंडर्स की मदद से सिर्फ 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया.अगले 10 मिनट में छोटी बड़ी 45 गाड़ियां मौके पर पहुंचकी आग लगने वाले एरिया को चारों तरफ से घेर लिया. यातायात विभाग ने पूरे एरिया को सील कर दिया ताकि फायर टेंडरों को घटना स्थल तक पहुंचने में मदद मिल सके. इसका भी फायद मिला और मौके पर समय रहते मदद मिल सकी. पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें एकजुट होकर आग पर काबू पाने में लगी रहीं. सभी ने बखूबी अपना काम किया.

Related Articles

Back to top button