CAA नोटिफिकेशन पर DGP मुख्यालय से उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट,संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स
संवेदनशील क्षेत्रों और चिन्हित हॉट स्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव करने के लिए कहा गया है।

लखनऊ- CAA नोटिफिकेशन पर DGP मुख्यालय से उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट,संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स
लखनऊ: डीजीपी प्रशांत कुमार ने अफसरों को अलर्ट किया साथ ही सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के भी आदेश साथ ही सोशल मीडिया पर भी डीजीपी मुख्यालय से पैनी नजर रखी जायेगी माहोल बिगाड़ने वालो से निपटने के लिए पूरे यूपी में पुलिस को फूट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए है फुट पेट्रोलिंग,CCTV, ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के भी आदेश इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएग।
भड़काऊ,आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार ने नागरिक संशोधन कानून CAA लागू कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार शाम को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। वहीं CAA को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसको लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।इसके अलावा सभी संवेदनशील क्षेत्रों और चिन्हित हॉट स्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव करने के लिए कहा गया है। इसकी फीड को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर द्वेषपूर्ण, आपत्तिजनक, समाज विरोधी और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी घटना की जानकारी डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए भी कहा गया है।



