एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरदुर्घटनानोएडाप्रशासनराजनीति

गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन काजल खत्री 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस की हिरासत में 

नोएडा — दिल्ली पुलिस ने नोएडा से लेडी डॉन काजल खत्री को बुधवार को गिरफ्तार किया था. नोएडा पुलिस ने एयरलाइन क्रू मेंबर हत्याकांड में शामिल काजल को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है.काजल खत्री दिल्ली में बंद गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी है. उन्होंने मंदिर में शादी की थी. कपिल मान के जेल में रहने के बावजूद काजल बाहर से उनके सारे कामकाज देखती है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड में शामिल शूटरों से लेकर हथियारों की उपलब्धता तक सबकुछ काजल ने ही मैनेज किया था.जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुफिया इनपुट के आधार पर रोहिणी जिले से ट्रैप लगाकर काजल को दबोचा है। कपिल मान गैंग की लेडी डॉन काजल खत्री ने सूरज मान के हत्या की साजिश रची थी, इसी मर्डर मामले में वह वांटेड चल रही थी पुलिस ने इस पर 25,000 का इनाम भी रखा था। काजल खत्री के इशारे पर इसके 2 शूटर ने जनवरी 2024 में सूरज मान की नोएडा में दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच में काजल खत्री का नाम सामने आया था, पुलिस ने बताया था कि शूटरों को काजल ने ही हायर किया था। जांच में ये भी सामने आया है कि कपिल मान के पिता की हत्या परवेश मान ने करवाई थी. ऐसे में कपिल मान को पिता की हत्या का बदला लेता था. ऐसे में उसने परवेश मान के भाई सूरजमान की हत्या करवा दी. पुलिस का मानना हैकि कपिल मान का पूरा गैंग काजल खत्री ही चलाती है. दिल्ली पुलिस ने काजल को गिरफ्तार करके नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया है

Related Articles

Back to top button