जो राम को लाए हैं…’ गाने वाले कन्हैया मित्तल ने की घर वापसी बोले छोड़ा कांग्रेस का दामन बोले सनातन से गद्दारी नहीं
कन्हैया मित्तल हरियाणा की पंचकूला सीट से बीजेपी से टिकट चाह रहे थे लेकिन बीजेपी ने यहां से पुराने नेता ज्ञानचंद को फिर से मैदान में उतारा है.जिसे नाराज होकर कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस का हाथ थामने की बात कही

‘जो राम को लाए हैं…’ गाने वाले कन्हैया मित्तल ने की घर वापसी बोले छोड़ा कांग्रेस का दामन।
2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया का गाना- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ इस भजन ने उत्तरप्रदेश में 2022में विधान सभा चुनाव की तस्वीर ही बदल दी इसके बाद से कन्हैया मित्तल की लोकप्रियता और बढ़ गई लेकिन बीते दिनों हरियाणा में होने वाले चुनाव के चलते कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस से शामिल होने की बात कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैं जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा. बताया जा रहा है कि कन्हैया मित्तल हरियाणा की पंचकूला सीट से बीजेपी से टिकट चाह रहे थे लेकिन बीजेपी ने यहां से पुराने नेता ज्ञानचंद को फिर से मैदान में उतारा है.जिसे नाराज होकर कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस का हाथ थामने की बात कही थी लेकिन आज कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में जाने की बात को लेकर साफ इंकार कर दिया है ।मित्तल ने आपने प्रशंसकों की आलोचनाओं के बाद ये फैसला किया है। कनहैया मित्तल ने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है और कहा है कि वह वह योगी और मोदी की नीतियों से प्रभावित है उन्होंने सनातन धर्म को धोखा नहीं दिया है वह सनातन धर्म को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे ।



