एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाटेक्नोलॉजीदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासनराजनीतिराष्ट्रीयसाहित्य

” भारत सम्मान रत्न ” के बाद” गौरव श्री” से सम्मानित सी ओ डा. बसंत गोयल को राज्यपाल ने पुरुस्कारों से नवाजा ।

हैदराबाद:-रेडिसन होटल, हैदराबाद में,भारतवर्ष की विशिष्ट व प्रतिष्ठित हस्तियों और अग्रणी संस्थाओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए “गौरव श्री” सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मौजूद रहें। गौरतलब है कि इस भव्य समारोह में,राज्य- पाल के साथ मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य डाक्टर बसंत गोयल,दिल्ली को भी प्राप्त हुआ। हमारे सूत्रों ने बताया कि भव्य समारोह के दौरान डॉ बसंत गोयल को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया,ज्ञातव्य हो कि डॉ बसंत गोयल जो कि दुर्गापुरी चौक,दिल्ली के मशहूर गोयल मेडिकोज़ के सीओ है,जिन्हें पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी “भारत रत्न” पुरुस्कार से नवाजा था। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें,दुनिया की “सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी” गोयल मेडिकोज को उत्कृष्टता व फार्मेसी के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता तथा सेवा के लिए सम्मानित किया,तो वहीं दूसरा सम्मान डॉ. बसंत गोयल को “गौरव श्री सम्मान” उनकी विशिष्ट उपलब्धियों व योगदान व समर्पण और सेवा भाव के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर डॉ बसंत गोयल ने अपने संबोधन में, उक्त दोनों सम्मानों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया व अपने स्टाफ और टीम को उनके निरंतर समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button