उधार दिए पैसे वापस मांगने पर अपहरण कर उतारा मौत के घाट परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का लगायाआरोप
पीड़ित परिवार का कहना है गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।यदि पुलिस सही समय पर कार्रवाई करती तो शायद आज ब्रह्मजीत जिंदा होता।

उधार दिए पैसे वापस मांगने पर अपहरण कर उतारा मौत के घाट,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जनपद की सूरजपुर कोतवाली का ताजा मामला सूरजपुर से सटे गांव देवला में तीन दिन से लापता युवक की रविवार दोपहर मिली लाश का है जी हां 29नवंबर को देवला गांव के रहने वाले ब्रह्मजीत पुत्र पारसी देवला मार्केट में बने सैलून पर अपने 50 हजार रुपए मांगने पहुंचा इसके बाद दुकान पर रहने वाले ककरीट (खोदना) निवासी मुस्लिम युवक हारून और गुलशन ने ब्रह्मजीत को अपने साथ बाइक पर घर से पैसे देने की बात कहकर ले गए इसके बाद से ब्रह्मजीत अपने घर नहीं पहुंचा जब ब्रह्मजीत अपने घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने छानबीन के बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी जिसके 3 दिन बाद रविवार सुबह ब्रह्मजीत का शव खोदना खुर्द गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद सैलून से हारून को पुलिस ने हिरासत में लिया जबकि उसका दूसरा साथी गुलशन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया
पीड़ित परिवार का कहना है गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जबकि पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी मुहैया कराई थी जिसमें दोनों युवक ब्रह्मजीत को बाइक पर बिठाकर ले जाते दिखाई दे रहे थे यदि पुलिस सही समय पर कार्रवाई करती तो शायद आज ब्रह्मजीत जिंदा होता।



