घोड़े पर सवार होकर 18 पुत्र करेंगे नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी महाराज अग्रसेन जी की शोभा यात्रा

घोड़े पर सवार होकर 18 पुत्र करेंगे नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी महाराज अग्रसेन जी की शोभा यात्रा

कस्बा दादरी में श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति दादरी द्वारा सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा भगवान राजा राम के पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी महाराजा श्री वल्लभसेन जी के जेस्ट पुत्र_ श्री श्री 108 श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर 2 दिवसीय समारोह उत्सव दादरी में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें दिनांक 4 अक्टूबर दिन शुक्रवार शाम 5:00 बजे से विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्र घोड़े पर सवार होकर जिन्हें गर्ग ,गोयल ,कुच्छल, मंगल, बिदंल ,धारण,सिघंल,जिंदल, मित्तल,गोयन,ऐरण,ईँदल, मधुकल,नाँगल,बंसल, तायल,कंसल, तिँगल नाम से 18गोत्रों में जानते है सभी नगर का भ्रमण करेंगे और सुंदर-सुंदर झांकियां सूरज फार्म ,जी टी रोड ,से प्रारंभ होकर अनाज मंडी ,अयोध्यागंज से होते हुए रेलवे रोड पर विश्राम लेगी जिसके बाद दिनांक 5 अक्टूबर दिन शनिवार शाम 6:00 बजे मोहन कुंज धर्मशाला दौलत राम मार्केट रेलवे रोड दादरी में मिलन समारोह शुरू किया जाएगा ।



