नगर पालिका परिषद दादरी में तैनात शालिनी गुप्ता वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी मेरठ मंडल आयुक्त को सौंपी गई जांच

नगर पालिका परिषद दादरी में तैनात शालिनी गुप्ता वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी मेरठ मंडल आयुक्त को सौंपी गई जांच
गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका परिषद की पूर्व अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता को वित्तीय अनियमितताओं में दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।लोनी नगर पालिका परिषद की पूर्व अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी पाई गई हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए नगरीय निकाय निदेशालय के उपनिदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। यह जानकारी नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने खतौली विधायक मदन भैया के सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में दी है। लंबे समय तक लोनी में अधिशासी अधिकारी रहीं शालिनी गुप्ता पर इंद्रापुरी निवासी खेमराज कसाना समेत अन्य लोगों ने शिकायत भेजकर आरोप लगाए थे। वित्तीय अनियमितताओं की जांच मेरठ मंडल आयुक्त को सौंपी गई थी। चार साल बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं होने पर शिकायतकर्ताओं ने खतौली विधायक को अवगत कराया। इसके बाद विधायक ने मई 2023 के विधानसभा सत्र में प्रश्न पूछकर रिपोर्ट की जानकारी चाही। विधायक ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पत्र के जरिए अवगत कराया है कि तत्कालीन ईओ लोनी कार्यकाल में बरती गई अनियमित्ताओं के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई हैं। गाजियाबाद – ईओ शालिनी गुप्ता जांच में दोषी पाई गई
➡लोनी नगर पालिका में तैनात रही ईओ दोषी
➡वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई थी
➡लोनी नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत
➡MLA मदन भैया ने विधानसभा में उठाया था सवाल
➡सवाल के बाद मेरठ कमिश्नर ने कराई थी जांच
➡मंत्री एके शर्मा ने पत्र भेजकर विधायक को दी जानकारी
➡प्रथम दृष्टया जांच में पाई गई है शालिनी गुप्ता दोषी
➡उपनिदेशक नगरीय निकाय को अग्रिम जांच सौंपी गई
➡दादरी नगर पालिका की ईओ है शालिनी गुप्ता
नगरीय निकाय निदेशालय के 13 जून 2024 के कार्यालय आदेश से उपनिदेशक को विभागीय कार्यवाही की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है। दादरी के व्यापारीयों ने भी कुछ रोज पहले नगर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर काफी बवाल हुआ था । फिलहाल शालिनी गुप्ता को नगर पालिका परिषद दादरी में तैनात किया गया है।



