हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने सुसाइड किया है। बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इसी बात को लेकर मां परेशान रहती थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी। मां-बेटे का शव सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ पड़ा देख पूरे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले को आत्महत्या की दिशा में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है… ये शब्द साक्षी चावला ने लिखे थे जो पति दर्पण चावला के नाम लिखा था. करीबी लोगों ने बताया कि मृतक बच्चा दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। काफी इलाज कराने के वावजूद हालत में सुधार नहीं हो रहा था, इसी कारण उसकी मां साक्षी चावला लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।
घटना के बाद ऐस सिटी सोसाइटी में मातम पसर है। पडोसी बताते है कि मृतका साक्षी चावला हाउसवाइफ थीं और उनके पति दर्पण चावला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मूल रूप से यह परिवार उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर ई-1309 में रहता था।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने सुसाइड किया है। बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इसी बात को लेकर मां परेशान रहती थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.



