TravelWorldग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरदुर्घटनाप्रशासनराष्ट्रीय

दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग प्लेन के इंजन में लगी आग?

दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2913 के उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद इंजन में आग लगने के अलर्ट से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को तुंरत वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। विमान में 90 यात्री सवार थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान को चेकिंग के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया है। जबकि यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना कर दिया गया है।
एअर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना 31 अगस्त को हुई। जैसे ही विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, कॉकपिट क्रू को तकनीकी समस्या का संकेत मिला। इसके तुरंत बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button