शिव-पार्वती विवाह के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ 100 फिट के मंच पर खुले आसमान के नीचे शुरू हुआ हाईटैक रामलीला का मंचन

शिव-पार्वती विवाह के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ 100 फिट के मंच पर खुले आसमान के नीचे होगा हाईटैक रामलीला का मंचन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे के शुभ अवसर पर दादरी में श्री लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा श्री रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दादरी के इतिहास में पहली बार 100फिट लंबे मंच पर खुले आसमान के नीचे शुरू हुआ हाईटैक रामलीला का मंचन जी हा यह मंचन श्री जी कला मंच मुंबई के कलाकारो दूर किया जा रहा ।शहर की सबसे संघर्षशील लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा सोमवार से रामलीला का मंचन दादरी के अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में रामलीला का शुभारंभ हो गया।

पहले दिन श्रीगणेश पूजन, सती मोह व शिव पार्वती संवाद, शिव-पार्वती विवाह का लोगो ने खूब आनंद लिया ।श्री जी कला मंच मुंबई के कलाकारो की प्रतिभा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कलाकारो के अभिनय पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। श्री लव कुश धार्मिक रामलीला समिति ने गणेश पूजन के बाद रामलीला की शुरुआत की इसके बाद लोगों ने शिव विवाह का भरपूर आनंद लिया शिव विवाह के दौरान शिव और पार्वती के रूप में सजे कलाकारों को टकटकी लगाकर देखते रहे लोग कलाकारों के अभिनय से मंत्र मुग्ध हुए सभी श्रद्धालु।



