नगर पालिका कर्मचारियों की बदसलूकी से परेशान व्यापारियों ने किया बाजार बंद भारी संख्या में सड़कों पर व्यापारी
व्यापारियों ने कहा कि यह हमारी आवाज नहीं है। उन लोगों की आवाज है जिन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को अपना वोट दिया था और उन पर अपना भरोसा जताया था।

नगर पालिका कर्मचारियों की बदसलूकी से परेशान व्यापारियों ने किया बाजार बंद भारी संख्या में सड़कों पर व्यापारी

शशांक अग्रवाल
यूपी के जनपद गौतम बुद्ध नगर के कस्बा दादरी में नगर पालिका के कर्मचारियों की बदसलूकी और लापरवाहियों के चलते हजारों व्यापारी नगर पालिका पहुंचे । बीते दिनों पॉलीथिन को लेकर गलत ढंग से हुई छापेमारी से परेशान व्यापारियों ने दादरी का बाजार बंद कर नगर पालिका का विरोध किया । जिसके बाद सभी व्यापारियों ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी उसके बाद सभी दादरी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता से मिले पहुंचे व्यापारियों के नेता जग भूषण गर्ग ने अधिशासी अधिकारी से अपनी बात कहते हुए बताया कि इन लोगों की सुनने वाला कोई भी अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा बड़े शर्म की बात है कि व्यापारी आज अपना व्यापार छोड़कर नगर पालिका का रुख देख रहा है।व्यापारियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है।बाजार में शक्ल देख कर या आपसी संबंधों के आधार पर चालान किए जाते हैं। चालान के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जाती है चालान करने आए कर्मचारियों के पास ना तो उनका कोई आइडेंटी कार्ड होता है l ना ही साथ में व्यापार मंडल का कोई पदाधिकारी होता है और नहीं पुलिस की टीम को साथ में लिया जाता है मनमाने ढंग से लोगों को घमकाने डरा कर पिन्नी के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करना,ऑनलाइन पेमेंट ना लेना मानको के आधार पर चालान ना करना जैसे कई समस्याओं से आज व्यापारी जूझ रहा है
व्यापारियों ने कहा कि यह हमारी आवाज नहीं है। उन लोगों की आवाज है जिन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को अपना वोट दिया था और उन पर अपना भरोसा जताया था।

यदि आज व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। तो इन सब का जिम्मेदार कोन।
जिसके बाद आधीशाषी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने व्यापारियों से बात कर नगर पालिका के कर्मचारियों की गलती मानकर इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इन सभी पहलुओं पर ठोस कार्रवाई करने साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना होने का आश्वासन दिया जिसके बाद व्यापारियों ने अपने धरने को खत्म कर अधिशासी अधिकारी की बातों का सम्मान किया।



