एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडादुर्घटनाप्रशासन

कूटू का आटा खाने से बिगड़ी 180 छात्रों की हालत स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम

ग्रेटर नोएडा | नॉलेज पार्क कोतवाली के एक हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग की वजह से लगभग 180 छात्रों की तबीयत बिगड़ी। हॉस्टल का खाना खाने के बाद तबियत खराब। तीन अस्पताल में कराया गया छात्रों को भर्ती।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ग्रेनो — ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बॉयज हॉस्टल के छात्रों को महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत रखना पड़ा महंगा 8 तारीख की शाम को व्रत में कूटू से बना खाना खाकर 180 से अधिक छात्र हुए बीमार मेस में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद 180 से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और चक्कर आने की शिकायत है. डॉक्टरों का कहना है कि सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं. आपको बता दे की सभी छात्र इस वक्त bakson Medical College और कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट है कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है ।जिन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है

पीड़ित — उदय भान सिंह परिहार

लॉयड कॉलेज से बी ए एलएलबी कर रहे उदय भान सिंह का कहना है की सभी छात्रों ने कल शिवरात्रि के महापर्व पर व्रत रखा था कल दिनभर सभी की स्थिति सही थी लेकिन कल जब मेस में कूटू के आटे से बना खाना खाया उसके बाद से ही सभी छात्रों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई उदयभान का कहना है। खाने में हुई गंदगी को लेकर मेस के कर्मचारियों को पहले भी कई बार बोला गया है लेकिन वह हमारी बात को सुनकर अनसुना कर देते हैं मेस में जगह-जगह कीड़े मकोड़े लगे रहते हैं कभी भी वहां सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।

Related Articles

Back to top button